📚 Smart Revision: 01 May 2025 Current Affairs MCQs
Q1: भारत का पहला प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड किस नगर निगम द्वारा जारी किया गया?
📖 गाजियाबाद नगर निगम ने भारत के पहले प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड की शुरुआत की जिसे स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जारी किया गया।
Q2: AI किरण किस उद्देश्य से लॉन्च किया गया?
📖 AI किरण एक मंच है जिसे कीथीरगा रेड्डी द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया।
Q3: विश्व सामाजिक रिपोर्ट 2025 किस संस्था के सहयोग से प्रकाशित की गई?
📖 विश्व सामाजिक रिपोर्ट 2025 संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के सहयोग से प्रकाशित की गई।
Q4: उड़ान योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
📖 उड़ान योजना का उद्देश्य देश के दूरवर्ती क्षेत्र तक वायु कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना और विमानन का अधिक से अधिक विस्तार करना है।
Q5: ‘रामानुजन : एक महान गणितज्ञ की यात्रा’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
📖 ‘रामानुजन : एक महान गणितज्ञ की यात्रा’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है, जिसे अरुण सिंघल और देवेंद्र कुमार शर्मा ने लिखा है।