📚 Smart Revision: 21 May 2025 Current Affairs MCQs
Q1: हाल ही में किस राज्य को भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया?
📖 शिक्षा मंत्रालय द्वारा मिज़ोरम को भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया, जहां कुल 97% साक्षरता दर है। यह उपलब्धि ‘उल्लास’ नव साक्षरता मिशन कार्यक्रम की मदद से संभव हुई।
Q2: भारत ने स्मार्टफोन निर्यात के मामले में किस देश को पीछे छोड़ दिया है?
📖 पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार भारत स्मार्टफोन निर्यात में अमेरिका से आगे निकल गया है, खासकर आईफोन के निर्यात में वृद्धि देखी गई है।
Q3: ‘सागर में सम्मान’ पहल का उद्देश्य क्या है?
📖 18 मई को केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री ने ‘सागर में सम्मान’ पहल का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य समुद्री क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या और भागीदारी को बढ़ाना है।
Q4: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का उद्देश्य क्या है?
📖 सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का उद्देश्य है खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि और किसानों को आधुनिक तकनीक और बीजों की नई किस्मों के प्रति जागरूक बनाना। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा।
Q5: ‘एक्सरसाइज तीस्ता प्रहार’ किससे संबंधित है?
📖 ‘एक्सरसाइज तीस्ता प्रहार’ पश्चिम बंगाल स्थित तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक संयुक्त युद्धाभ्यास है, जिसका उद्देश्य नदी क्षेत्रों में सैन्य तत्परता और समन्वित संचालन क्षमता को परखना है।