📚 Smart Revision: 17 May 2025 Current Affairs MCQs
Q1: 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
📖 जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को साहित्य और समाजसेवा में योगदान के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
Q2: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी किस राज्य ने की?
📖 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 7वां संस्करण बिहार में आयोजित हुआ जिसमें 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों ने भाग लिया। महाराष्ट्र ने सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
Q3: राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?
📖 हर वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। यह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जाता है।
Q4: वारंगल चपटा मिर्च को किस टैग से मान्यता प्राप्त हुई?
📖 तेलंगाना की वारंगल चपटा मिर्च को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication - GI) टैग प्राप्त हुआ है।
Q5: LUPEX (चंद्रयान 5 मिशन) किस दो देशों का संयुक्त मिशन है?
📖 भारत और जापान चंद्रयान 5 मिशन के डिजाइन चरण में प्रवेश कर चुके हैं। इस मिशन का उद्देश्य भविष्य में चंद्रमा पर मानव मिशन भेजना है।