📚 Smart Revision: 27 April 2025 Current Affairs MCQs
Q1: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 किसे दिया गया?
📖 आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।
Q2: सिमलीपाल टाइगर रिजर्व को किस राज्य में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला?
📖 सिमलीपाल टाइगर रिजर्व, जो ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित है, को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया है और यह भारत का 107वां राष्ट्रीय उद्यान बना।
Q3: विश्व बैंक की 'पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफस' रिपोर्ट किस विषय से संबंधित है?
📖 विश्व बैंक ने 'पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफस' रिपोर्ट जारी की है, जिसमें वैश्विक गरीबी, असमानता और रोजगार के आंकड़े शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 171 मिलियन लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
Q4: हाल ही में ताजमहल की सुरक्षा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने किस संस्थान को निर्देश दिए?
📖 सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के आस-पास की कांच औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय प्रभाव के आकलन और रोकथाम के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI) को निर्देशित किया है।
Q5: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 को कितने वर्षों के बाद फिर से शुरू किया गया?
📖 कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 वर्षों के बाद 2025 में फिर से शुरू की गई है। यह यात्रा भारतीय नागरिकों के लिए आयोजित एक वार्षिक सरकारी तीर्थयात्रा है।