📚 Smart Revision: 08 May 2025 Current Affairs MCQs
Q1: ऑपरेशन सिंदूर किस घटना की प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया?
📖 7 मई 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो कि पहलगाम हमले की प्रतिक्रिया में किया गया है।
Q2: मानव विकास सूचकांक 2025 में भारत की रैंकिंग क्या रही?
📖 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी मानव विकास रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत का स्थान 193 देशों में 130वां रहा।
Q3: भारत का पहला ट्रांसमीडिया इंटरटेनमेंट सिटी किस नाम से लॉन्च किया गया?
📖 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भारत के पहले ट्रांसमीडिया इंटरटेनमेंट सिटी 'क्रिएटर लैंड' का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र में रोजगार सृजन करना है।
Q4: नक्सली उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा कौन सा ऑपरेशन शुरू किया गया है?
📖 केंद्र सरकार ने माओवादी और नक्सली विचारधारा के उन्मूलन के लिए 'ऑपरेशन कगार' शुरू किया है।
Q5: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन भारत में किस शहर में हो रहा है?
📖 मिस वर्ल्ड 2025 की 72वीं प्रतियोगिता का आयोजन भारत के हैदराबाद शहर में किया जा रहा है।