📚 Smart Revision: 29 April 2025 Current Affairs MCQs
Q1: भारत ने फ्रांस के साथ कितने राफेल मरीन M लड़ाकू विमानों का सौदा किया?
📖 भारत और फ्रांस ने 26 राफेल मरीन M लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 63,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।
Q2: फीफा महिला विश्व कप 2027 की मेजबानी किस देश को मिली है?
📖 फीफा महिला विश्व कप 2027 का 10वां संस्करण ब्राजील में आयोजित किया जाएगा।
Q3: विश्व टीकाकरण सप्ताह 2025 किस तिथि के बीच मनाया जाता है?
📖 विश्व टीकाकरण सप्ताह 2025 हर साल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को टीकों के माध्यम से रोगों से बचाव के लिए जागरूक करना है। थीम है — 'सभी के लिए टीकाकरण मानवीय रूप से संभव है'।
Q4: हाल ही में किस संस्थान को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला है?
📖 पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया है।
Q5: भारत न्याय रिपोर्ट 2025 में शीर्ष स्थान किस राज्य को मिला?
📖 भारत न्याय रिपोर्ट 2025 में कर्नाटक ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।