📚 Smart Revision: 15 April 2025 Current Affairs MCQs
Q1: खुबानी फूल महोत्सव 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
📖 भारत के लद्दाख में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह महोत्सव किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को पारंपरिक फूलों व खाद्य पदार्थों से जोड़ कर रखना है।
Q2: डॉ. भीमराव अंबेडकर वन्य जीव अभयारण्य किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
📖 भारत के मध्य प्रदेश ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर एक नया वन्यजीव अभयारण्य बनाने की घोषणा की है। यह कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।
Q3: भारत में अग्निशमन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
📖 भारत में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
Q4: कवच 5.0 किस क्षेत्र से संबंधित है?
📖 मुंबई की लोकल ट्रेनों में 30% तक वृद्धि और मजबूती देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कवच 5.0 नामक अगली पीढ़ी की स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के कार्यान्वयन की घोषणा की।
Q5: बोहाग बिहू 2025 कब से कब तक मनाया जाएगा?
📖 बोहाग बिहू असमिया नववर्ष और फसल की खुशी का उत्सव है, जो 14 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। इस उत्सव में संस्कृति और कृषि का महत्व होता है।